🔳 महिला सभागार गरमपानी में दिया गया विशेष प्रशिक्षण
🔳 किसानों ने भी सोलर फैंसिंग को बताया जरुरी
🔳 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम
🔳 आईआईटी रुड़की की टीम ने भी किया विशेष सहयोग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर महिला सभागार गरमपानी में फसल बचाओ – सोलर फैसिंग लगाओ विषय पर महिला किसानों को कई अहम जानकारियां दी गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में सौर ऊर्जा उपकरण का प्रदर्शन व प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में आइआइटी रुड़की की टीम ने विशेष सहयोग किया।
सोमवार को महिला सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। किसानों को “फसल बचाओ – सोलर फैसिंग लगाओ” अभियान के तहत सोलर फैसिंग तकनीक की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया की सोलर फैसिंग के माध्यम से जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा कर किसानों की आय को सुरक्षित किया जा सकता है। परियोजना सहायक परितोष शर्मा, परियोजना स्टाॅफ लक्षित सैनी तथा मास्टर ट्रेनर आरिफ जमाल व सोलर फैंसिंग विशेषज्ञ गिरीश कुमार ने सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों की कार्यप्रणाली तथा लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला‌। बताया की सोलर फैंसिंग के जरिए कृषि भूमि पर उपज को सुरक्षित किया जा सकता है।कार्यक्रम का संचालन एनआरएचएम की ब्लॉक टीम ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सौ से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया। किसानों ने भी जंगली जानवरों पर प्रभावी नियंत्रण को सोलर फैंसिंग को जरुरी बताया।इस दौरान बीएमएम विशाल कुमार, विपिन जोशी, उमेश, ललित, विजय, राजेंद्र कुमार, मंजू बिष्ट आदि मौजूद रहे।