🔳 कैंची ट्रस्ट ने उपलब्ध कराए गर्म कंबल
🔳 ब्लॉक प्रमुख बेतालघाट ने किया वितरण
🔳 क्षेत्रवासियों ने कैंची धाम ट्रस्ट का व्यक्त किया आभार
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

कैंची धाम ट्रस्ट का गरीब, असहाय व जरुरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराए जाने का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। खैरना में हुए कार्यक्रम में तीस से अधिक जरुरतमंदों को गर्म कंबल उपलब्ध कराए गए। कंबल वितरण अभियान पर जनप्रतिनिधियों ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया है।
रविवार को खैरना में हुए कार्यक्रम में क्षेत्र की जरुरतमंद महिलाओं को ठंड से बचाव को गर्म कंबल उपलब्ध कराए गए। ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने क्षेत्र की महिलाओं को कैंची धाम ट्रस्ट से उपलब्ध कंबल वितरित किए। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि ट्रस्ट प्रबंधन हमेशा से ही जरुरतमंदों की मदद को आगे आता रहा है। कंबल उपलब्ध होने से निश्चित रुप से जरुरतमंदों को ठंड से बचाव हो सकेगा। क्षेत्रवासियों ने ट्रस्ट प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है।