🔳 बेतालघाट के तमाम गांवों में पहुंचकर साधा आमजन से संपर्क
🔳 युवा नेता ने मिलजुलकर कार्य करने का दिलाया भरोसा
🔳 क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को संघर्ष का किया ऐलान
🔳 शीलू की सक्रियता से विधानसभा चुनाव के संभावित दावेदारों की तेज हुई धड़कन
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

तेजतर्रार युवा नेता शीलू कुमार के बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में सक्रियता बढ़ाने से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे संभावित दावेदारों की धड़कनें तेज हो गई है। युवा नेता ने बेतालघाट ब्लॉक के गांवों का भ्रमण ही नहीं किया बल्कि गांवों के लोगों को साथ लेकर कार्य करने का भरोसा दिलाया साथ ही क्षेत्र की समस्यायों के समाधान के लिए संघर्ष का ऐलान किया। युवा नेता को गांवों के युवाओं ने भी हाथों-हाथ लिया तथा समर्थन में जुटने का भरोसा दिलाया। भवाली निवासी युवा नेता शीलू के बेतालघाट क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने से राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। युवा नेता के अनुसार जल्द ही अन्य गांवों का भी दौरा किया जाएगा। आमजन से राय लेकर आगे की रुपरेखा तैयार की जाएगी। इस दौरान पवन रावत, विनय गोस्वामी, अभिषेक जोशी, अरमान कुरेशी, रोहित पांडे, दिनेश चंद्र, हिमांशु आर्या, यश आर्या, अमन, दक्ष साह आदि मौजूद रहे।