🔳 कैंची धाम ट्रस्ट के सहयोग से वितरित किए गए कंबल
🔳 पूर्व में कुष्ट आश्रम को भी कराएं जा चुके हैं उपलब्ध
🔳 स्कूली नौनिहालों को शिक्षण सामग्री व छात्रवृत्ति भी उपलब्ध कराया है ट्रस्ट
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

कैंची धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में हल्द्वानी स्थित रेलवे व बस स्टेशन में गरीब व असहायों को गरम कंबल वितरित किए गए। विशेष अभियान चलाकर करीब चालीस से अधिक जरुरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराए गए। इससे पूर्व में भी ट्रस्ट कंबल वितरण अभियान चलाकर कुष्ठ आश्रम में कंबल उपलब्ध करा चुका है।
समय समय पर स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री व छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कैंची धाम ट्रस्ट ने कड़ाके की ठंड में गरीब, असहाय व जरुरतमंदों की मदद को भी हाथ आगे बढ़ा दिए हैं। कुछ दिन पूर्व ही मोतिनगर स्थित कुष्ठ आश्रम में खाद्यान्न सामग्री व गर्म कंबल उपलब्ध कराने के बाद अब ट्रस्ट ने हल्द्वानी स्थित रेलवे व बस स्टेशन में असहाय लोगों को ठंड से बचने के लिए चालीस से अधिक लोगों को गर्म कंबल उपलब्ध कराए। भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। देवेश अग्रवाल के अनुसार कैंची धाम ट्रस्ट से उपलब्ध कंबलों को जरुरतमंदों को उपलब्ध करा दिया गया है। इस दौरान बिंदेश गुप्ता, गौरव गुप्ता, पुलकित आदि मौजूद रहे।