🔳 सोनगांव में लगे शिविर में किसानों ने कराई रजिस्ट्री
🔳 राजस्व व कृषि विभाग के तत्वावधान में लगा शिविर
🔳 पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वालों के लिए रजिस्ट्री जरुरी
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में फाॅर्मर रजिस्ट्री का कार्य तेज हो गया है। केंद्र सरकार की फार्मर रजिस्ट्री के तहत किसानों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा। श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार प्रत्येक किसान की फाॅर्मर रजिस्ट्री होना जरुरी है।
राजस्व गांव सोनगांव में कृषि व राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लगे शिविर में गांव के किसानों की फाॅर्मर रजिस्ट्री का कार्य किया गया। किसानों को फाॅर्मर रजिस्ट्री के लाभ बताए गए। अधिकारियों ने बताया की किसान सम्मान निधी के लाभ के दायरे में आने वाले प्रत्येक कास्तकार की फाॅर्मर रजिस्ट्री होनी आवश्यक है ताकि भविष्य में पीएम किसान निधी का आसानी से लाभ मिलता रहे। बताया की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फाॅर्मर रजिस्ट्री होना आवश्यक है। विभागीय अधिकारियों ने कहा की गांवों में शिविर लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक कमल जोशी, कृषि अधिकारी अनूप सिंह नेगी, सांख्यिकी अधिकारी महेंद्र सिंह डांगी आदि मौजूद रहे।
