🔳 कोसी व शिप्रा नदी के संगम पर किया गया अंतिम संस्कार
🔳 विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने किया शोक व्यक्त
🔳 बेहद मिलनसार स्वभाव के थे भानू प्रताप
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

खैरना बाजार के वरिष्ठ होटल व्यवसायी के आकस्मिक निधन से बाजार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कोसी व शिप्रा नदी के संगम तट पर स्थित मोक्ष धाम में उनकी अंत्येष्टि की गई। व्यापारियों व विभिन्न संगठनों से जुड़ें लोगों ने व्यापारी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
बुधवार को खैरना बाजार क्षेत्र के वरिष्ठ होटल व्यवसायी भानु प्रताप सिंह जलाल (50) पुत्र स्व. चंदन सिंह जलाल का बीते शाम आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। बेहद मिलनसार स्वभाव के व्यापारी के आकस्मिक निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। बुधवार को कोसी व शिप्रा नदी के संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र भरत जलाल ने मुखाग्नि दी। यहां ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह गौणी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालम सिंह, भुवन सिंह पिनारी, कुंदन सिंह, दिनेश बिष्ट, गंगा सिंह, हरक सिंह पिनारी समेत सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।