🔳 हाईवे पर आवाजाही करने वाले पर्यटकों व यात्रियों को मिलेगा लाभ
🔳 लोनिवि ने झोंकी पूरी ताकत, उतारी छह लोडर मशीनें
🔳 कोसी नदी पर सेतू निर्माण का कार्य भी सत्तर फीसदी कार्य पूरा
🔳 निर्माण कार्यों की भी बढ़ाई गई निगरानी
🔳 दस करोड़ों रुपये से अधिक के बजट से तैयार किया जा रहा बाईपास
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर क्वारब क्षेत्र में तीन किलोमीटर बाइपास निर्माण के कार्य में लोक निर्माण विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी है। आधा दर्जन लोडर मशीनों को सड़क कटान के कार्य के लिए उतारा गया है जबकि कोसी नदी पर निर्माणाधीन सेतू का कार्य भी सत्तर फिसदी पूरा कर लिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मार्च में बाइपास पर यातायात सुचारु करने का लक्ष्य रखा गया है।
क्वारब क्षेत्र में पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने व भविष्य में खतरा बढ़ने के अंदेशे से हाईवे पर नैनीताल जनपद की सीमा से कोसी नदी पार होते हुए तीन किमी बाईपास निर्माण को सरकार ने दस करोड़ रुपये से अधिक के बजट को स्वीकृति दी है। वर्तमान में बाइपास निर्माण का कार्य गतिमान है। बाईपास निर्माण जल्द अस्तित्व में आए इसके लिए लोनिवि भी एक्शन मोड में आ गया है। निर्माण कार्यो की निगरानी बढ़ाने के साथ ही कार्यों की गति बढ़ाने को आधा दर्जन लोडर मशीनें सड़क कटान के कार्य को उतार दी गई है। हाईवे से कोसी नदी पार काटी जा रही रोड को हाईवे से जोड़ने को कोसी नदी पर 60 मीटर स्पान लंबाई के सेतू का कार्य भी तेज कर दिया गया है बकायदा सेतू का सत्तर फीसदी कार्य भी पूरा कर लिया गया है। उम्मीद है की जल्द ही सेतू निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बाईपास तैयार होने से आवाजाही करने वाले पर्यटकों व यात्रियों को क्वारब क्षेत्र से खतरे के बीच आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी। बाईपास से यात्री आसानी से क्वारब से दो किमी आगे चौसली क्षेत्र में हाईवे पर पहुंच सकेंगे साथ ही आवाजाही करने वाले लोगों को जाम से भी राहत मिल सकेगी। स्थानीय लोगों ने भी बाइपास निर्माण होने से काफि हद तक राहत मिलने की उम्मीद जताई है। लोनिवि के अपर सहायक अभियंता प्रदीप जोशी के अनुसार मार्च दूसरे सप्ताह में बाइपास पर यातायात सुचारु कर दिया जाएगा। लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है गुणवत्तायुक्त कार्यों के साथ तय समय पर कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है।
