🔳 कदम कदम पर मंडरा रहा खतरा, जिम्मेदार अनजान
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
🔳 कई बार खतरा टालने की उठा चुके मांग बावजूद अनदेखी
🔳 जल्द हालातों में सुधार न होने पर आंदोलन का ऐलान
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के दुर्गम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण बसगांव – जिनौली मोटर मार्ग की खस्ताहाल स्थित बड़ी अनहोनी की ओर इशारा कर रही है बावजूद जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है। मोटर मार्ग पर निर्भर तमाम गांवों के करीब साढ़े तीन सौ परिवार जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने जल्द सुधार न होने पर आंदोलन का ऐलान कर दिया है।
सूदूर गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने को मोटर मार्गों का निर्माण तो कर दिया जा रहा है पर दोबारा पलटकर न देखें जाने से सड़कें बद से बद्तर हालत में पहुंच गई है। बेतालघाट ब्लॉक के अति दुर्गम तडी, फडिका, जिनोली, सकदीना, पटोडी समेत तमाम गांवों को जोड़ने के लिए वर्षों पूर्व मोटर मार्ग निर्माण तो कर दिया गया पर लंबा समय बीतने के बाद आज तक सड़क पर डामरीकरण नहीं हो सका है वहीं जगह जगह हालत खस्ताहाल हो चुके हैं। गांवों के लोग जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। गांव के किसान भी बदहाल मोटर मार्ग का खामियाजा भुगत रहे हैं। जगह जगह मलबे का ढेर मुसीबत बढ़ा रहा है बावजूद जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश बुधलाकोटी ने आरोप लगाया कि कई बार मोटर मार्ग को दुरुस्त करने की मांग उठाई जा चुकी है पर सुध नहीं ली जा रही। मोटर मार्ग की खस्ताहाल स्थित बड़ी दुर्घटना की ओर इशारा कर रही है पर जिम्मेदारों की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। आरोप लगाया कि मलबा हटाने के नाम करोड़ों रुपये का बजट खर्च किया जा चुका है पर धरातल पर स्थित बिगड़ती जा रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश बुधलाकोटी, मुकेश बुधलाकोटी, हंसा दत्त, प्रकाश, भूपाल सिंह, रणजीत सिंह, पंकज नैनवाल, रणजीत नैनवाल ने जल्द मोटर मार्ग की हालत में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। दो टूक कहा कि जनहित से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

error: Content is protected !!