🔳 बेतालघाट में धूमधाम से मनाया गया पूर्व विधायक का जन्मदिन
🔳 शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद हुआ मिष्ठान वितरण
🔳 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिनाए पूर्व विधायक के कार्य
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

शिव मंदिर बेतालघाट में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजीव आर्या के जन्मदिन पर मिष्ठान वितरित कर उनके दिर्घायु की कामना की गई। वक्ताओं ने कहा की संजीव आर्या के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो का लाभ आज भी गांवों के लोग उठा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया।
शुक्रवार को पूर्व विधायक संजीव आर्या का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद मिष्ठान वितरित किया गया। पूर्व विधायक के दिर्घायु होने की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिलापंचायत सदस्यों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पीसी गोरखा ने कहा कि संजीव आर्या ने बेतालघाट के विकास में कोई कोर कसर नही छोड़ी। करोड़ों रुपये की लागत से पांच पुलो का निर्माण करवाया। चंद्रकोट, कांडा, फफडिया, हरीनगर, रिखोली, रोपा, घोडिया टापू, चूलिया बिडारी समेत कई मोटर मार्गों का निर्माण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान दीपा मेहरा, आनंद सिंह बोहरा, पूरनसिंह धारीवाल, उमेश चंद्र खंडूरी, हिमांशु जोशी, हरीश चंद्र आर्या ,दयाल सिंह नेगी, नीमा देवी, किरन देवी, बीडीसी सदस्य विरेंद्र भंडारी, माया डौर्बी, नीमा देवी, शांति देवी, ज्योति मेहरा, प्रेमा बिष्ट, सविता तिवारी, मंजू पंत, शेखर दानी, प्रदीप पंत, नवीन जोशी, दीपक पांडे ,राजू पाठक, गणेश जोशी, माया बोहरा, चंपा बोहरा, अंबा दरमाल, भारत आर्या समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!