🔳 विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने जताई नाराज की
🔳 मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने पर दिया जोर
🔳 पवित्र नदी को अपवित्र करने में जुटे अराजक तत्व
🔳 शासन को खुली चुनौती देने पर भी हुए आमदा
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जगह जगह कूड़ा व भारी मात्रा में मलबा शिप्रा नदी की ओर डाले जाने पर क्षेत्रवासियों ने गहरी नाराजगी जताई है। मलबा डालने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर जोर दिया है। आरोप लगाया की शिप्रा नदी को स्वच्छ बनाने के लिए तमाम अभियान चलाए जा रहे हैं दूसरी ओर नदी की ओर भारी मलबा डाल नदी को प्रदूषित किया जा रहा है।
पवित्र शिप्रा नदी को स्वच्छ बनाए रखने को श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन, वन विभाग समेत अन्य विभाग समय समय पर अभियान चलाते हैं। नदी को साफ सुथरा रखा जा सके इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग भी की जाती है पर रात के अंधेरे में हाईवे पर पाडली व आसपास जगह जगह धड़ल्ले से शिप्रा नदी की ओर मलबा डाल दिया गया। सुबह आसपास के लोगों ने हाईवे व नदी की ओर मलबा देख गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया की प्रशासन नदी को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए अभियान चला रहा है वहीं दूसरी ओर अराजक तत्व नदी को गंदा करने में जुटे हुए हैं। हाईवे पर जगह-जगह मलबे के ढेर लगने से दुर्घटना का खतरा भी पड़ गया है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, गोविंद सिंह, सुनील मेहरा आदि ने मलबा व कूड़ा डालने वालों को चिन्हित किए जाने की मांग उठा कार्रवाई पर जोर दिया है। आरोप लगाया कि एक ओर एनएच प्रशासन हाईवे पर दुर्घटना टालने को जद्दोजहद कर रहा है वहीं दूसरी ओर धड़ल्ले से मलबा डाल दुर्घटनाओं को न्यौता दिया जा रहा है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने तत्काल मलबा हटाने व मलबा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की पुरजोर मांग उठाई। चेताया है की यदि अनदेखी की गई तो फिर आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी।
