🔳 रामगढ़ ब्लॉक के जौरासी व चापड गांव में हुई बैठक
🔳 समस्याओं के समाधान को किया गया मंथन
🔳 विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का किया आह्वान
🔳 ब्लॉक प्रमुख ने विकास कार्यों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के जौरासी गांव में हुई बैठक में ग्रामीण विकास की रुपरेखा तैयार की गई। सर्वसम्मति से कई अहम प्रस्ताव पास किए गए। ग्रामीणों ने कई समस्याएं उठा समाधान की मांग उठाई। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया।
सोमवार को ग्राम प्रधान ममता मेहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। गांव के विकास को सर्वसम्मति से कई अहम प्रस्ताव पास किए गए। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पूजा महरा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम घोषित होने की जानकारी दे संचालित कार्यक्रमों के विषय पर विस्तार से जानकारी साझा की। बैठक में शौचालय, गौशाला निर्माण, जल जीवन मिशन व सिंचाई योजनाओं से संबंधित कार्ययोजना तैयार की गई। ग्रामीणों ने भी कई समस्याएं उठाकर समाधान की मांग की। ग्राम प्रधान ने समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य निधी जोशी व ज्येष्ठ प्रमुख रणजीत सिंह जीना ने गांव के विकास को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान गोपाल सिंह, रुप सिंह, तारा सिंह, हरीश सिंह, आन सिंह, खीम सिंह, पान सिंह, विशन सिंह, गोपुली देवी, गीता देवी, जीवंती देवी आदि मौजूद रहें। इधर रामगढ़ ब्लॉक के ग्राम सभा चापड़ के लोनिवि गेस्ट हाउस में हुई खुली बैठक में गांव के विकास का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ दीप चंद्र आर्या ने गांव के विकास को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। ग्राम विकास अधिकारी कौशल जोशी ने योजनाओं की जानकारी साझा की। बैठक में जन्म व मृत्यु रजिस्ट्रेशन, विधवा, वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन के लाभार्थी चिह्नित किए गए। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक कुमार, बिशन सिंह जीना, पान सिंह, बचे सिंह जीना, दिनेश चंद शर्मा, भूपाल सिंह नेगी, बची राम, हेम चंद्र शर्मा, कुंदन नेगी, कृपाल सिंह, हरी राम, दुर्गा देवी, लीला देवी, चंद्रा जीना, किरन आर्या, मीनाक्षी आर्य आदि मौजूद रहे।
