🔳 महिला सभागार में शुरु हुआ पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
🔳 दस ग्राम प्रधानों व वार्ड सदस्यों ने किया प्रतिभाग
🔳 केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की दी गई जानकारी
🔳 कई अहम बिंदुओं पर भी की गई विस्तार से चर्चा
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी स्थित महिला सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों के पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व सतत विकास लक्ष्यों, आपदा प्रबंधन के विषय पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर में दी से ज्यादा गांवों के ग्राम प्रधान व वार्ड सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
सोमवार को श्री पूर्णागिरी एजुकेशनल सोसायटी हल्द्वानी के तत्वावधान में गरमपानी स्थित महिला सभागार में दस से ज्यादा गांवो के प्रधानों व वार्ड सदस्यों के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मास्टर ट्रेनर बबीता पुनेठा व आर्यन रस्तोगी ने पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ठोस अपशिष्ट, तीन नए कानून, आपदा प्रबंधन, सतत् विकास लक्ष्यों आदि विषयों पर कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। ग्राम पंचायतों में केंद्र व राज्य सरकार से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में बताया। श्री पूर्णागिरी एजुकेशनल सोसायटी सदस्यों के अनुसार पंचायत प्रतिनिधियों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अलग अलग बिंदुओं पर जानकारी दी जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान ब्यासी विमला आर्या, प्रधान छड़ा खैरना ऊषा पिनारी, प्रधान बादरकोट गंगा देवी, प्रधान तल्लाकोट इंदरा देवी, बारगल गीता पाठक, सरिता आर्या, रोशनी ढोडियाल, हेमा आर्या, कमला बिष्ट समेत कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
