🔳 उपजिलाधिकारी ने सिंचाई नहरों में पानी की आपूर्ति पर भी दिया जोर
🔳 ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट में किसान दिवस पर लगा शिविर
🔳 विभिन्न विभागों ने स्टाॅल लगाकर किया योजनाओं का प्रचार प्रसार
🔳 किसानों ने जंगली जानवरों से खेती बचाने की उठाई मांग
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित सभागार में किसान दिवस पर लगे शिविर में किसानों की समस्याएं सुनी गई। विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया गया। उपजिलाधिकारी मोनिका ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने तथा कृषि विभाग को कृषि यंत्रो के साथ ही बीमा योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
सोमवार को ब्लॉक सभागार में किसान दिवस पर लगे शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रगतिशील किसानों को चयनित कर कृषि विभाग ने प्रमाण पत्र वितरित किए। विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने की अपील भी की गई। जिलाधिकारी मोनिका की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, डेरी, पशुपालन समेत विभिन्न विभागों ने स्टाॅल लगाकर योजनाओं की जानकारी साझा की। उपजिलाधिकारी मोनिका ने विभागीय अधिकारियों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग को पशुपालकों को विभागीय योजनाओं का लाभ देने तथा बीमार पशुओं का त्वरित उपचार उपलब्ध कराने को कहा। अधिकारियों से किसानों के साथ समन्वय स्थापित कर ऑर्गेनिक खेती को प्रोत्साहित करने को कहा। किसानों ने जंगली जानवरों से खेती बचाने को खेतों के चारों ओर तारबाड़ किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, बीडीओ पंकज जोशी, जिंप सदस्य संजय बोहरा, प्रताप बोहरा, एबीडीओ उमेश चंद्र सनवाल, विनोद कुमार, जितेन्द्र कुमार, गौरव कुमार समेत तमाम किसान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!