🔳 5000 मी. दौड़ में खुर्पाताल के राघवेंद्र बिष्ट ने की जीत दर्ज
🔳 गौरव ने सबसे दूर चक्का फेंक जीता मेडल
🔳 मिनी स्टेडियम बेतालघाट में खेली गई विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
🔳 विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मेधावियों ने खूब दमखम दिखाया। 600 मीटर दौड़ में गरमपानी की सविता जलाल जबकि तीन हजार मीटर में भी गरमपानी की दिया सबसे दौड़कर विजेता बनी। विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
सोमवार को मिनी स्टेडियम बेतालघाट में शुरु हुई विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अंकित साह व जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल मैदान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख ने कब्बड्डी मैट देने की घोषणा की। धावक क्रिस हाजरा को मशाल सौंप प्रतियोगिता शुरु करवाई गई।विधानसभा खेलों के नोडल अधिकारी इमरान खान ने अतिथियों का स्वागत किया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। 60 मी. दौड़ बालिका वर्ग में बेतालघाट की निकिता पहले व रातीघाट की पलक दूसरे स्थान पर रही। अंडर 19 बालक वर्ग की 5000 मी. दौड़ में खुर्पाताल के राघवेंद्र बिष्ट ने जीत दर्ज की। रातीघाट के प्रियांशु दूसरे स्थान पर रहे। 200 मी. दौड़ में बेतालघाट के क्रिश हाजरा पहले व करन कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 800 मी. बालिका वर्ग दौड़ में खुर्पाताल की दिव्या मेहरा विजेता बनी। घंघरेठी की ललिता दूसरे स्थान पर रही। अंडर 14 आयु वर्ग 600 मी. दौड़ में गरमपानी की सविता जलाल पहले व दाड़िमां की भावना दूसरे स्थान पर रही। 3000 मी. बालिका दौड़ में गरमपानी की दीया मेहरा पहले व रातीघाट की काजल सती दूसरे स्थान पर रही। गोला फेंक में खुर्पाताल की कोमल ने जीत दर्ज की। बेतालघाट की प्रिती दूसरे स्थान पर रही । चक्का फेंक में गौरव बुधलाकोटी पहले व प्रियांशु बोहरा दूसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान युवा कल्याण अधिकारी कुंदन कुमार, ब्लाक खेल समन्वय केडी सिंह, धर्मेंद्र कुमार पाल, प्रभारी प्रधानाचार्य संजय शर्मा, भारती आर्या, राजकुमार भंडारी, सत्यदेव, विपिन रिखाड़ी आदि मौजूद रहे।
