🔳 पर्यटक वाहन चालक ने मालवाहक वाहन के आगे फंसाया वाहन
🔳 आधे घंटे तक बनी रही जाम की स्थिति
🔳 आवाजाही करने वाले यात्री हुए परेशान
🔳 वाहन को पीछे किए जाने के बाद बामुश्किल सुचारु हुआ यातायात
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रामगढ़ स्थित पुल पर पर्यटकों के वाहन चालक की गलती से करीब आधे घंटे जाम की स्थिति बनी रही। पर्यटकों के चालक को आवाजाही करने वालों ने कड़ी फटकार लगाई तब जाकर पुल से वाहन हटने के बाद बामुश्किल यातायात सुचारु हो सका। जाम की स्थिति बनने से यात्रियों को काफि देर परेशानी का सामना करना पड़ा।
हाईवे पर रामगाढ पुल पर जहां दोनों छोरों पर सुरक्षा के ठोस इंतजाम न होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार शाम पुल से जल्दी निकलने के फेर में हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जा रहे पर्यटक वाहन के चालक ने पुल से निकल रहे मालवाहक वाहन के आगे अपना वाहन फंसा लिया। दोनों वाहनों के आमने-सामने फंसने से आवाजाही ठप हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम लगने से वाहन जहां फंस गए। आवाजाही करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आवाजाही करने वाले लोगों ने पर्यटक वाहन के चालक को खरी खोटी सुनाई तथा वाहन को पीछे करवाया तब जाकर बामुश्किल हाईवे पर यातायात सुचारु हो सका।
