🔳 लंबी कूद में निकिता ने लगाई सबसे लंबी छलांग
🔳 मिनी स्टेडियम में हुई संकुल स्तरीय स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिता
🔳 विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों ने किया दमदार प्रदर्शन
🔳 विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल से किया गया सम्मानित
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में संकुल स्तरीय स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने खूब दमखम दिखाया।200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में क्रिस हाजरा तथा 400 मी. बालिका वर्ग में विनीता ने पहला स्थान प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया।
संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल मैदान पर खेल भावना का परिचय दे उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। पहले दिन एथलेटिक्स व मुर्गा झपट के रोमांचक मुकाबले खेले गए। अंडर-19 बालक वर्ग 200 मी. दौड़ में क्रिस हाजरा विजेता बने। पवन दूसरे स्थान पर रहे। 400 मी. बालिका दौड़ में विनीता पहले व कोमल दूसरे स्थान पर रही। अंडर – 14 आयु वर्ग 60 मीटर दौड़ में निकिता पहले व दीक्षा दूसरे स्थान पर रही। अंडर-19 आयु वर्ग 100 मी. बालिका की दौड़ में लक्ष्मी प्रथम वह हेमा दूसरे स्थान पर रही। अंडर 14 आयु वर्ग लंबी कूद में निकिता प्रथम व लक्ष्मी दूसरे स्थान पर रही जबकि अंडर-19 मे रितु प्रथम व निकिता दूसरे स्थान पर रही। मुर्गा झपट में सुमित व आरती विजेता बने। इस दौरान ब्लॉक खेल समन्वयक केडी सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुंदन कुमार, देवेंद्र पडियार, गिरीश देवराड़ी, विवेक कुमार, यशवंत हाल्सी, प्रदीप कुमार, राजकुमार भंडारी, प्रेमा नेगी, स्वीटी तिवारी मौजूद रहे।
