🔳 भुजान से विशालकोट गांव की ओर हुए थे रवाना
🔳 ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से श्रमिकों को निकाला बाहर
🔳 उपचार के लिए घायलों को पहुंचाया गया सीएचसी गरमपानी
🔳 तीन घायलों को नाजुक हालत में किया गया हायर सेंटर रेफर
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर स्थित भुजान बाजार से से ताड़ीखेत ब्लॉक के विशालकोट क्षेत्र को रवाना हुए श्रमिकों का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार नेपाली मूल के पांच श्रमिक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया जहां से तीन श्रमिकों को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
मंगलवार को भुजान से नेपाली मूल के श्रमिकों का पांच सदस्यीय दल मजदूरी के कार्य को पिकअप वाहन में सवार होकर समीपवर्ती विशालकोट गांव के लिए रवाना हुए। वाहन भुजान – रिची मोटर मार्ग पर विशालकोट क्षेत्र के नजदीक पहुंचा ही था की एकाएक वाहन चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा नतीजतन वाहन मोटर मार्ग से नीचे की ओर पलट गया। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन में सवार लोगों की चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बगैर समय गवांए राहत व बचाव कार्य शुरु किया। वाहन के अंदर फंसे श्रमिकों को एक-एक कर बाहर निकाला गया। श्रमिकों को निजी वाहन की मदद से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल निर्मला देवी, हिम्मत सिंह, लक्ष्मण, कुल बहादुर व हरक का प्राथमिक उपचार किया। हिम्मत, लक्ष्मण व निर्मला को नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। खैरना चौकी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।




