🔳 शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो सड़क के लिए वित्तीय स्वीकृति पर जताया आभार
🔳 जीआइसी भुजान में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा पर की खुशी व्यक्त
🔳 क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की ओर खिंचा सीएम का ध्यान
🔳 सीएम ने दिया समस्याओं के समाधान का भरोसा
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
कोसी घाटी के शिष्टमंडल ने रानीखेत पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग के सुधारीकरण को बजट की वित्तीय स्वीकृति तथा जीआइसी भुजान में मिनी स्टेडियम की घोषणा पर आभार व्यक्त किया। सीएम को कई अन्य समस्याओं के समाधान को ज्ञापन भी सौंपा।
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा की अगुवाई में बेतालघाट क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीखेत स्थित वन विश्राम गृह में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने खस्ताहाल हो चुके शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग के सुधारीकरण को 10.28 करोड़ रुपये की स्वीकृति पर सीएम का आभार व्यक्त किया। कहा की बजट मिलने से शहीद के नाम से बनी सड़क पर आवाजाही सुगम हो सकेगी। जीआइसी भुजान में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। कहां की मिनी स्टेडियम निर्माण से भुजान के साथ ही आसपास के तमाम क्षेत्रों के नौनिहालों को लाभ मिल सकेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े वाहनों की आवाजाही को भुजान से बेतालघाट तक वैकल्पिक मार्ग निर्माण, सीएचसी गरमपानी व बेतालघाट में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई। सीएम ने शिष्टमंडल को सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान रमेश खनायत, राजेंद्र नेगी, गोपाल जैडा, सुनील मेहरा, बहादुर जलाल, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।




