🔳 रामगाढ़ क्षेत्र में दोगुना हुआ दुर्घटना का जोखिम
🔳 जान हथेली पर रख आवाजाही बनी मजबूरी
🔳 सुबह से शाम तक कई बार नदी की ओर गिरने से बच रहे वाहन
🔳 सुरक्षा कार्यों की अनदेखी से क्षेत्रवासियों में रोष
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रामगाढ़ क्षेत्र में दुर्घटना का जोखिम कई गुना बढ़ गया है। हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जाने वाले वाहन यात्री व पर्यटक जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हैं। हाईवे पर आज दिन दुर्घटनाएं सामने आने के बावजूद एनएच प्रशासन अनदेखी कर आमादा है। क्षेत्रवासियों ने खतरा टालने को सुरक्षा के ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।
हाईवे पर रामगाढ़ क्षेत्र में टू लेन पुल निर्माण को वर्षों पुराने पुल के नजदीक से लोडर मशीन से खदान का कार्य किए जाने से हाईवे पर खतरा दो गुना बढ़ गया है। सुरक्षित आवाजाही को कोई भी प्रबंधन ने होने से जोखिम बना हुआ है। कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बच रहे हैं। रात के समय परेशानी दोगुनी हो जा रही है। लगातार खतरा बढ़ने के बावजूद एनएच प्रशासन के सुध न लिए जाने से विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे ज्यादा खतरा हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जा रहे यात्रियों व पर्यटकों पर मंडरा रहा है। स्थानीय लक्ष्मण सिंह मेहरा के अनुसार सुबह से शाम तक कई बार वाहन चालक धोखा खा जा रहे हैं। ढलान होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, फिरोज अहमद, गजेंद्र सिंह नेगी, गोविंद सिंह, गोधन सिंह, रघुराज सिंह बर्गली आदि ने सुरक्षित यातायात को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है ताकि खतरा टल सके। दो टूक चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो एनएच के खिलाफ आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी।




