🔳 वन क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर पांच सदस्यीय टीम ने की कांबिंग
🔳 जंगल जलाने वालों व तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसने को चलाया अभियान
🔳 वन क्षेत्राधिकारी ने दिए कड़ी कार्रवाई के संकेत
🔳 वन विभाग की टीम को रोजाना गश्त के निर्देश
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक की सीमा पर स्थित थुआ के जंगल के तस्करों व अराजक तत्वों के निशाने पर आने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जंगल में आग लगाने व पत्थरों की तस्करी का मामला जोर-शोर से उठने पर वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी के निर्देश पर वन कर्मियों की पांच सदस्यीय टीम ने जंगलात क्षेत्र में कांबिंग की। तीन दिन से जल रहे जंगल की आग पर काबू पाया। वनकर्मियों की भनक लगते ही तस्कर जंगल से गायब हो गए।
थुआ के जंगल के अस्तित्व पर संकट बढ़ने से आसपास के गांवों के लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। सर्दियों में जंगलात क्षेत्र में आग धधकने से वन संपदा को नुकसान बढ़ता ही जा रहा है वहीं तस्कर जंगलात क्षेत्र में खदान कर धड़ल्ले से पत्थरों की तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। बीते दिनों वन विभाग की छापेमारी में बकायदा खदान कर तस्करी का खुलासा तक हो चुका है। मामले के एक बार फिर उठने व पिछले तीन दिनों से जंगल के धधकने से सोमवार को वन क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर पांच सदस्यीय वनकर्मियों की टीम ने वन क्षेत्र में सघन कांबिंग कर आग बुझाई। तस्करों के अड्डे पर भी छापा पर वन कर्मियों जंगल में पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर एक बार फिर फरार होने में सफल हो गए। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी के अनुसार विभागीय टीम को रोजाना गश्त के निर्देश दिए गए हैं। जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जंगल में खदान कर पत्थरों की तस्करी करने वालों को भी बख्सा नहीं जाएगा।

error: Content is protected !!