🔳 विजेता टीम के धीरज व खीमानंद बने मैन ऑफ द मैच
🔳 रोमांचक दौर में पहुंची किक्रेट चैम्पियनशिप
🔳 खेलप्रेमियों ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

हिमगिरि स्टेडियम मौना में खेली जा रही क्रिकेट चैम्पियनशिप रोमांचक दौर में पहुंच गई है। पहले मुकाबले में द राॅयल्स मौना की टीम ने जीआइसी क्रिकेटर्स को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरे मैच में केके क्लब ने शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीमों के धीरज व खीमानंद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
रविवार को स्व. गीता देवी मैमोरियल क्रिकेट चैम्पियनशिप के तहत हिमगिरि स्टेडियम मोना में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मैच जीआइसी मौना व द राॅयल्स मौना के मध्य खेला गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीआइसी की टीम ने बिशन नेगी के 38 व मनोज मेहरा के 29 रन की बदौलत 13.3 ओवर में 109 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द राॅयल्स मौना ने 11.4 ओवर में चार विकेट शेष रहते विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम के दिवाकर मैन ऑफ द मैच चुने गए। दूसरे मुकाबले में सनराइज सड़का ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 107 रन बनाए। अपनी टीम के लिए धीरज ने शानदार पचास रन की पारी खेली। केके क्लब ने 12.4 ओवर में ही आठ विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। अंकित ने 37 तथा खीमानंद ने नाबाद 21 रन की पारी खेली। खीमानंद ने गेंदबाजी में कमाल दिखाकर महज 13 रन देकर चार विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आसपास के गांवों से पहुंचे खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

error: Content is protected !!