🔳 सुरक्षा कार्य लगाने में बरती जा रही लापरवाही
🔳 क्रश बैरियर लगाए पर सप्ताह भर बाद भी नहीं भरी बुनियाद
🔳 पत्थरों से खड़े किए गए क्रश बैरियर से क्षेत्रवासियों में नाराजगी
🔳 मजबूती से कार्य करवाए जाने की मांग
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है बावजूद एनएच प्रशासन कतई गंभीर नहीं है। हाईवे पर रामगाढ़ क्षेत्र में खतरनाक स्थान पर क्रश बैरियर तो स्थापित कर दिया गया पर सुरक्षा कार्य कु बुनियाद खोखली छोड़ दी गई है। सप्ताहभर पूर्व क्रश बैरियर लगाकर कार्य अधूरा छोड़ने व पत्थरों के सहारा दिए जाने पर स्थानीय लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की बुनियाद खोखली छोड़कर आवाजाही करने वालों को धोखा दिया जा रहा है।
हाईवे पर एक के बाद एक दुर्घटनाओं में आवाजाही करने वाले लोग मारे जा रहे हैं। बीते दिनों रातीघाट क्षेत्र में शिक्षकों की कार शिप्रा नदी में गिरने से तीन शिक्षकों की मौत होने के बाद बीते गुरुवार को भवाली के नजदीक बरेली के श्रदालुओं की कार क्रश बैरियरों को उखाड़ते हुए नदी में जा गिरी। दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों को मौके पर ही मौत हो गई। हादसों का ग्राफ बढ़ने से हाईवे पर आवाजाही करने वाले लोग दहशत में हैं। लगातार दुर्घटनाओं के सामने आने के बावजूद एनएच प्रशासन लापरवाही पर आमादा है। हाईवे पर रामगाढ़ क्षेत्र में लगाए जा रहे क्रश बैरियर के कार्य सवालों के घेरे में आ गए हैं। सप्ताहभर पूर्व क्रश बैरियर लगाने के बाद बुनियाद खोखली छोड़ दिए जाने से जोखिम कई गुना बढ़ गया है। स्थानीय हिमांशु मिश्रा के अनुसार क्रश बैरियर की बुनियाद में न तो सीमेंट डाला गया है न ही कंक्रीट जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा ऐसे में यदि कोई वाहन सुरक्षा कार्य से टकराया तो वाहन के रुकने की संभावना नहीं है। व्यापार मंडल अध्यक्ष गरमपानी मनीष तिवारी, गजेंद्र सिंह नेगी, फिरोज अहमद, गोविंद नेगी, सुनील मेहरा आदि ने एनएच प्रशासन से मामले को गंभीरता से लिए जाने की मांग उठाई है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भी लापरवाही कतई बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी है। एनएच के सहायक अभियंता आरसी पांडे के अनुसार कार्य प्रगति पर है। जल्द ही क्रश बैरियर की बुनियाद भर दी जाएगी।




