🔳 तूल पकड़ने लगा बसगांव के आसपास खनन की तैयारी का मामला
🔳 गांव में दरार के बावजूद खनन की स्वीकृति पर नाराजगी
🔳 गांव के नीचे कोसी नदी क्षेत्र में खनन प्रतिबंधित किए जाने की उठी मांग
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के बसगांव में आवासीय भवनों व कृषि भूमि पर दरारें गहराने के बावजूद गांव के नीचे कोसी नदी क्षेत्र में खनन की तैयारी से मातृशक्ति का पारा चढ़ने के बाद अब विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भी खतरे की जद में आ चुके गांवों के आसपास खनन सख्ती से प्रतिबंधित किए जाने की मांग उठाई है। साफ कहा की यदि खदान पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में घातक परिणाम सामने आएंगे।
बसगांव के ठिक नीचे कोसी नदी क्षेत्र में खनन की तैयारी से गांव की महिलाओं का पारा चढ़ने के बाद अब मामला तूल पकड़ने लगा है। बीते दिनों गांव में करीब दर्जनभर आवासीय भवनों के नीचे दो सौ मीटर लंबी दरार दिखने व कुछ आवासीय भवनों में तक दरार सामने आने के बाद हरकत में आए श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन ने गांव का भूगर्भीय सर्वे कराया। हालांकि अभी भूगर्भीय रिपोर्ट का खुलासा नहीं हो सका है बावजूद शुक्रवार को नदी क्षेत्र में लोडर मशीन की आवाजाही पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। आरोप लगाया की खनन विभाग जनहित से खिलवाड़ पर आमादा हो चुका है। ग्रामीण विकास अधिकार संघर्ष समिति अध्यक्ष कृपाल सिंह मेहरा, स्थानीय अनूप सिंह नेगी, क्षेत्रिय जन विकास संघर्ष समिति उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह समेत तमाम लोगों ने खतरे की जद में आ चुके बसगांव के नीचे बहने वाली कोसी नदी क्षेत्र में खनन पर रोक लगाए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!