🔳 विभागीय अधिकारियों को दिए एफआईआर के निर्देश
🔳 महिला सभागार गरमपानी में डीएम ने सुनी समस्याएं
🔳 तय समय पर समस्याओं के समाधान को दिए दिशा निर्देश
🔳 लापरवाही कतई बर्दाश्त न करने की दी चेतावनी
🔳 शिविर में स्टालों के माध्यम से योजनाओं का किया गया प्रचार प्रसार
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

जन जन की सरकार जन जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महिला सभागार गरमपानी में जनसमस्याएं सुनती। अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। लंबित समस्याओं के लिए तिथि नियत कर समाधान के निर्देश दिए। कोताही कतई बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी। साधन सहकारी समिति में वित्तीय अनियमताओं की शिकायत पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
बुधवार को महिला सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लगे शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टालों के माध्यम से योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्टालों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। शिविर में बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई आदि मूलभूत समस्याएं छाई रही। करीब 107 समस्याओं में से अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया। क्षेत्रवासियों ने खैरना बाजार में खुली नाली से दुर्घटना, शिप्रा नदी में भारी बोल्डरों को तुड़वाने, गरमपानी बाजार में शुलभ शौचालय की बदहाली का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत, सिंचाई विभाग व एनएच विभाग को तत्काल व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। साधन सहकारी समिति में वित्तीय अनियमताओं के शिकायत पर डीएम ने संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा। मझेडा नहर से सिंचाई का पानी न मिलने, डोबा गांव को जाने वाले रास्ते पर झूला पुल, बजेडी गांव में विद्युत तारों के झूलने व हरोली गैरखाल मोटर मार्ग को दुरुस्त किए जाने की मांग भी उठी। जिलाधिकारी ने तत्काल समस्याओं के समाधान के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। गांव में जंगली जानवरों व बंदरों से फसल को नुकसान की शिकायत पर डीएम ने वन विभाग व उरेडा विभाग के अधिकारियों को सोलर फेंसिंग व अन्य उपाय के साथ ही पिंजरा लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से कोताही कतई बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी। शिविर में 59 ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां वितरित की गई जबकि आयुर्वेदिक विभाग ने पचास, होम्योपैथिक विभाग ने चालीस लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया‌। 21 पशुपालकों को दवाइयां वितरित की गई। बाल विकास विभाग ने विभिन्न योजनाओं के तहत तीन आवेदन भरे जबकि 17 किसानों को कृषि यंत्र व जैविक खाद वितरित की गई। इस दौरान ब्लाक प्रमुख अंकित साह, एसडीएम मोनिका, तहसीलदार नेहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा, सहायक परियोजना अधिकारी चंद्रा फर्त्याल, बीडीओ पंकज जोशी, उषा पिनारी, दयाल दरमाल, बालम पिनारी, मदन मोहन कैड़ा, रमेश सुयाल, जेडी कत्यूरा, हरेंद्र सिंह, महेश पुरी समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!