🔳ताड़ीखेत व थुआ ब्लॉक के ग्रामीणों ने उठाई मांग
🔳 तीन किमी निर्माण के सर्वे पर जताई गहरी नाराजगी
🔳 हली हरतपा से ताड़ीखेत गांव तक अस्तित्व में आनी है सड़क
🔳 मोटर मार्ग निर्माण से यात्रियों को उपलब्ध होगा हाईवे का विकल्प
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से हली हरतपा होते हुए ताड़ीखेत गांव को जोड़ने के लिए प्रस्तावित तीन किमी सड़क का सर्वे होने के बाद अब उक्त सड़क की लंबाई छह किलोमीटर किए जाने की मांग उठने लगी है। ग्रामीणों ने तीन किमी में सड़क के अधूरी रहने तथा गांवों के किसानों को लाभ न मिलने की बात कही है। साफ कहा की तीन किमी निर्माण कर महज बजट बर्बाद किया जाएगा।
हाईवे पर लगने वाले जाम से बचने को हली हरतपा – ताड़ीखेत मोटर मार्ग निर्माण की तैयारी से उम्मीदों को पंख लगने शुरु हो गए। मोटर मार्ग के अस्तित्व में आने से यात्री कैंची क्षेत्र से सीधे क्वारब पहुंचते वहीं हाईवे पर लोहाली भी पहुंचा जा सकता है‌। बीते दिनों सड़क निर्माण का सर्वे भी शुरु कर दिया गया। ताड़ीखेत, थुआ ब्लॉक समेत आसपास के तमाम गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने तीन किमी निर्माण को नाकाफी करार दिया है। ग्रामीणों ने तीन की जगह छह किमी सड़क निर्माण की मांग उठा दी है। ग्राम प्रधान पूजा देवी, हरीश चंद्र, ललित प्रसाद, गिरीश लाल, मोहन, जगदीश, शंभू लाल, हरीश लाल, गिरीश लाल, शेखर, गोपाल राम, भूपाल राम, कुंदन, पुष्कर, पुष्पा देवी, आशा देवी, दीपा, चंपा, लता, संगीता, मीनाक्षी आदि के अनुसार तीन किमी निर्माण होने से सड़क जंगल तक ही रह जाएगी ऐसे में किसी को भी लाभ नहीं मिलेगा। किसानों व पर्यटकों को भी लाभ मिलने का सपना अधूरा रह जाएगा। ग्रामीणों ने एक स्वर में हली हरतपा से ताड़ीखेत गांव तक छह किमी सड़क का निर्माण किए जाने पर जोर दिया है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो फिर ग्रामीण आंदोलन को विवश होंगे।

error: Content is protected !!