🔳 बंद मकान का ताला तोड़ चुराए बर्तन व कृषि उपकरण
🔳 घटना से गांव में हड़कंप, सख्ते में ग्रामीण
🔳 राजस्व उपनिरीक्षक ने किया मौका मुआयना
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के बादरकोट गांव में आवासीय मकान का ताला तोड़ा बर्तन व कृषि उपकरण चोरी किए जाने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक ने स्थलीय निरीक्षण कर घटना का जायजा लिया। फिलहाल मामले को लेकर अभी राजस्व पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। ग्रामीणों ने घटना का खुलासा किए जाने की मांग उठाई है।
नगरीय क्षेत्र के उलट शांत गांव चोरों के निशाने पर आने लगे हैं। गुरुवार को बादरकोट गांव निवासी ऊमा देवी के मोटर मार्ग से सटे आवास के निचले हिस्से में बने कमरे का ताला तोड़ अंदर रखे बर्तन व कृषि उपकरण चोरी होने की सूचना से गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना राजस्व उपनिरीक्षक मोहम्मद शकील को भी भेजी गई। सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। राजस्व उपनिरीक्षक के अनुसार चोरी हुए सामान की सूची बनाई गई है। प्रयास किया जा रहा है जल्द घटना का खुलासा किया जाए।




