🔳 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में हुआ कार्यक्रम
🔳 वन स्टाॅप सेंटर समेत कई कानूनी नियमों की जानकारी की गई साझा
🔳 गांव के लोगों को भी जागरुक करने का आह्वान
🔳 बाल विकास विभाग के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बाल विकास विभाग के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में छात्राओं व अभिभावकों को घरेलू हिंसा, मिशन शक्ति समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। अधिवक्ता संगीता टाकुली ने विभिन्न कानूनी नियमों के विषय पर विद्यार्थियों को जागरुक कर गांव के लोगों को भी जागरुक करने की अपील की।
जीजीआइसी सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीपीओ अनिता सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर किया। सीडीपीओ ने छात्राओं से असुरक्षित स्थानों को चिह्नित करने तथा बाल विवाह के विषय पर जानकारी दी। समान नागरिक संहिता के बारे में बताकर बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई। वन स्टाॅप सेंटर की नोडल अधिकारी नीलम नाथ ने वन स्टाॅप सेंटर के विषय पर विस्तार से जानकारी साझा की। मिशन शक्ति पर भी छात्राओं का ध्यान खींचा। अधिवक्ता संगीता टाकुली ने घरेलू हिंसा के दौरान कानूनी सहायता प्राप्त करने के तौर तरीके बताए। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम से मिली जानकारी को अधिक से अधिक लोगों को साझा करने का आह्वान छात्राओं से किया। इस दौरान रेखा गढ़िया, प्रेमलता पंत, पूजा नेगी, सुपरवाइजर चंपा नेगी, हंसी, रेखा, मोनिका समेत तमाम लोग मौजूद रहे।




