🔳 विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
🔳 प्रतियोगिता में तमाम विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
🔳 संकुल संसाधन केंद्र बेतालघाट में हुई प्रतियोगिता
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
ब्लॉक संसाधन केंद्र बेतालघाट में हुई मैथ्स विज़ार्ड व स्पेल जीनियस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में जीपीएस तल्ला गांव की कल्पना विजेता बनी जबकि स्पेल जीनियस प्रतियोगिता में जीएमपीएस बेतालघाट की नाजिया परवीन ने जीत दर्ज की। विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया।
बुधवार को बीआरसी सभागार में हुई प्रतियोगिताओं का शुभारंभ उपशिक्षा अधिकारी राशी बुधलाकोटी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राशी ने विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान कर कई अहम जानकारियां दी। प्रतियोगिता में ब्लॉक के छह एनपीआरसी व सीआरसी के तमाम विद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में जीपीएस तल्ला गांव की कल्पना पहले तथा जीपीएस अमेल के पुनीत सिंह दूसरे व बजेडी की ईशा बिष्ट तीसरे स्थान पर रही। स्पेल जीनियस प्रतियोगिता में जीएमपीएस बेतालघाट की नाजिया परवीन ने जीत दर्ज की। तिवारी खोला की चित्रा तिवारी दूसरे व दक्ष सिंह भंडारी तीसरे स्थान पर रहे। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य अमेल सिद्धार्थ बधानी, समन्वयक एनपीआरसी बेतालघाट हरीश चंद्र, राजकुमार, महेंद्र सिंह भाकुनी, खीमानंद, संदीप कुमार, बालम सिंह भंडारी, उमा गोस्वामी, प्रेमा जोशी, बबलू सुयाल, भरत, नंदन आदि मौजूद रहे।




