🔳 कई अहम बिंदुओं पर की गई विस्तार से चर्चा
🔳 मिलजुल कर कार्य करने का लिया गया संकल्प
🔳 जंगली जानवरों से चौपट होती खेती पर जताई चिंता
🔳 खेती बचाने को तारबाड़ किए जाने पर दिया गया जोर
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के सुनियाकोट गांव में हुई वन पंचायत समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। वन पंचायत समिति की मजबूती को मिलजुलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। वन पंचायत क्षेत्र में पौधरोपण की रुपरेखा भी तैयार की गई।
सोमवार को सुनियाकोट गांव में हुई बैठक का शुभारंभ वन पंचायत सरपंच पुष्पा देवी ने किया। बैठक में ग्रामीणों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। जंगली जानवरों से खेतीबाड़ी को पहुंच रहे नुकसान पर चिंता जताई। खेती बचाने को तारबाड़ पर जोर दिया। कहा की गांव में खेती ही एकमात्र आजिविका का साधन है‌। खेती चौपट होने से आर्थिक स्थिति भी बिगड़ती जा रही है। राजेंद्र सिंह बिष्ट व देवेंद्र जोशी ने मौन पालन, पौधरोपण, कूरी कटान तथा वन पंचायत में माइक्रो प्लान बनाने की जानकारी दी। वन विभाग की फॉरेस्ट गार्ड गंगा बिष्ट ने विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की। अधिक से अधिक पौधरोपण कर वन पंचायत को हरा-भरा रखने की अपील की। ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह परिहार ने ग्राम पंचायत में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान पूरन सिंह, कैलाश सिंह, बचे सिंह, हरीश मेहरा, गीता देवी, नंदी देवी, पदम सिंह आदि मौजूद रहे‌।

error: Content is protected !!