🔳 वन कर्मियों ने एक बार पाया काबू दोबारा भड़की आग
🔳 देर शाम तक आग बुझाने में जुटी वन कर्मियों की टीम
🔳 बड़े दायरे में फैली आग की विकराल लपटें
🔳 सर्दियों में आग लगने के कारणों का पता लगाएगा वन विभाग
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक की सीमा से सटे थुआ का जंगल एकाएक आग से धधक उठा। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रुप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने को कड़ी मशक्कत की। टीम वापस लौट ही रही थी कि दोबारा आग धधक उठी। वन कर्मी देर शाम तक आग बुझाने में जुटे रहे।
सर्दियों के मौसम में थुआ के जंगल से धुआं उठता देख आसपास के गांवो में हड़कंप मच गया। देर रात से उठता सुबह होते-होते विकराल लपटों में तब्दील हो गया। देखते ही देखते आग ने बड़े पैमाने में जंगल को चपेट में ले लिया। आग से वन संपदा भी जलकर राख हो गई वहीं कई पेड़ों को भी नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। थुआ क्षेत्र में आग की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने टीम को जंगल की ओर रवाना किया। वन कर्मियों की टीम ने दोपहर तक कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद टीम वापस लौट ही रही थी की एक बार फिर जंगल में आग धधक उठी। वन कर्मी देर शाम तक आग पर काबू पाने में जुटे रहे। जंगल में आग कैसे लगी अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है वन क्षेत्राधिकारी के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। फिलहाल निगरानी बढ़ा दी गई है




