🔳 ब्यासी गांव में हुई बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
🔳 गांव के विकास को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान
🔳 जंगली जानवरों के बढ़ते दखल पर जताई गई चिंता
🔳 विकास कार्यों से जुड़े कई प्रस्ताव किए गए पास
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के ब्यासी गांव में हुई ग्राम पंचायत की बैठक में गांव के विकास की रुपरेखा तैयार की गई। कई अहम बिंदुओं पर चर्चा कर विभिन्न कार्यो के प्रस्ताव पास किए गए। ग्रामीणों ने पेयजल व जंगली जानवरों से लगातार चौपट होती जा रही खेती का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया।
शुक्रवार को ब्यासी गांव में हुई ग्राम पंचायत की बैठक का शुभारंभ ग्राम प्रधान विमला आर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। ग्राम प्रधान ने गांव के विकास को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कहा की ग्राम पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने कई समस्याएं उठा समाधान पर जोर दिया। जंगली जानवरों के बढ़ते दखल पर चिंता व्यक्त की गई। ग्रामीणों ने गौशाला निर्माण, सुरक्षा दीवार व भूमि सुधार के कार्यों पर भी जोर दिया। ग्राम प्रधान ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। ग्राम विकास अधिकारी गणेश आर्या व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अंकिता बिष्ट ने विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान जिंप सदस्य यशपाल आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय कुमार, राजेंद्र कुमार, विपिन राम, मोहन राम, भोला राम, मदन सिंह, दीवान सिंह, प्यारे लाल, मोहित ढौंडियाल, भरत, कमलेश कुमार, भुवन राम, हरीश राम, कैलाश राम, प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!