🔳 थापली गांव में चौंतीस परिवारों को बांटे गए कूड़ेदान
🔳 सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित की गई साथ स्ट्रीट लाइट
🔳 सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी दी गई जानकारी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के थापली गांव में हुए कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत चौंतीस परिवारों को कूड़ेदान वितरित कर गांव को साफ सुथरा बनाए रखने का संकल्प लिया गया। ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थानों पर सात सौर ऊर्जा लाइटें भी स्थापित की गई।
शुक्रवार को थापली गांव में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान आशा देवी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया।स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत गांव के करीब चौंतीस परिवारों को दो-दो कूड़ेदान वितरित कर गांव को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई। गांव में कूड़ा न फैलाकर कूड़े दान में ही कूड़ा इकट्ठा करने का आह्वान किया गया। ग्राम प्रधान आशा ने कहा कि जल्द ही गांव के अन्य परिवारों को भी कूड़ेदान उपलब्ध कराए जाएंगे।ग्राम पंचायत को स्वच्छ पंचायत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान थापली व बर्धो गांव में अलग अलग स्थानों पर सात स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई।ताकि गांव के लोगों को रात्री के समय आवाजाही में परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थानों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था होने पर ग्राम प्रधान का आभार व्यक्त किया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार ग्रामीण विकास को संकल्पबद्ध है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे योजनाओं का लाभ उठाने का भी आह्वान किया। इस दौरान रमेश मेहरा, सुमन जलाल, बहादुर जलाल, धन सिंह जलाल, नंदन सिंह, प्रताप जलाल, माया देवी, आशा देवी, बलवंत सिंह, चंदन सिंह, जीवन सिंह बोहरा, मनोज जलाल आदि मौजूद रहे।




