🔳 स्वामी विवेकानंद व कर्कटेश्वर मंदिर समिति पदाधिकारियों से की अहम बिंदुओं पर चर्चा
🔳 जीआइसी नौगांव का भी किया स्थलीय निरीक्षण
🔳 व्यवस्थाओं में सुधार किए जाने के निर्देश
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट स्थित स्वामी विवेकानंद तपोस्थली व कर्कटेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर माला मिशन योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने जनप्रतिनिधियों व मंदिर समिति सदस्यों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा की। प्रस्तावित कार्यो का निरीक्षण कर फिडबैक लिया। संयुक्त मजिस्ट्रेट जीआइसी नौगांव का भी औचक निरीक्षण कर विद्यालय में व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने काकड़ीघाट स्थित स्वामी विवेकानंद तपोस्थली व कर्कटेश्वर मंदिर पहुंचकर सुंदरीकरण के विषय पर जानकारी जुटाई। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण मंदिर माला मिशन योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों का फिडबैक लिया। मंदिर के प्रधान पुजारी ललित नैनवाल ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञान वृक्ष स्मृति पत्रक तथा विवेकानंद सेवा समिति के पदाधिकारियों ने काकड़ीघाट धाम के शांती कुमार घोष की लिखित पुस्तक ज्ञान वृक्ष का पुनरुत्थान पुस्तक भेंट कर कई अहम जानकारियां दी। संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने बताया की जल्द ही सौंदर्यीकरण कार्य का श्रीगणेश किया जाएगा। कार्य गुणवत्तायुक्त तथा समय पर पूरे हो इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने जीआइसी नौगांव का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य निशा कनवाल, ग्राम प्रधान नौगांव हेम सिंह बिष्ट, प्रधान सुनियाकोट राजेंद्र सिंह परिहार, गोपाल कनवाल, नरेंद्र मोहन छिमवाल, हरीश मेहरा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!