🔳 दहशत में आए गांव के लोगों ने उठाई पुरजोर मांग
🔳 खनन से बढेगा खतरा, बिगड़ सकते हैं हालात
🔳 आसपास के गांवों के भी खतरे की चपेट में आने का जताया अंदेशा
🔳 मनमानी पर न्यायालय की शरण लेने की दी चेतावनी
🔳 भूगर्भीय सर्वे रिपोर्ट भी सार्वजनिक न किए जाने पर जताई नाराजगी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के बसगांव में दरारों से दहशत में आए ग्रामीणों का सब्र जवाब देने लगा है। ग्रामीणों ने भूगर्भीय सर्वे की रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक न किए जाने पर नाराजगी जताई है साथ ही गांव के ठिक नीचे कोसी नदी क्षेत्र में खनन प्रतिबंधित किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक कहा की खतरे की जद में आ चुके गांव के नीचे खदान किया गया तो मजबूरी में न्यायालय की शरण ली जाएगी। जिला खनन अधिकारी ताजवर सिंह के अनुसार भूगर्भीय सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद जनहित को ध्यान में रख आगे निर्णय लिया जाएगा।
बसगांव में दर्जनभर से अधिक आवासीय भवनों के ठिक नीचे करीब दो सौ मीटर दायरे में एक मीटर गहरी दरार व एक ग्रामीण के मकान में अलग अलग स्थानों पर दरार उभरने से गांव के लोग दहशत में हैं। खतरा बढ़ने से ग्रामीणों की नींद उड़ चुकी है। मामले के जोरशोर से उठने पर मामले को गंभीरता से ले श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन ने आवासीय भवनों के नीचे गहराई दरारों तथा कोसी नदी की ओर बढ़ रहे धंसाव को देख बीते मंगलवार को भूगर्भीय सर्वे भी करवाया। प्रशासन के हरकत में आने से ग्रामीणों को उम्मीद जगी की भू-धंसाव के कारणों का पता चल सकेंगा तथा खतरा टालने के उपाय हो सकेंगे पर अब तक भूगर्भीय सर्वे की रिपोर्ट सामने न आने से ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की मामले में तेजी लाने के बजाए देर की जा रही है जिससे खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने गांव के नीचे की ओर कोसी नदी क्षेत्र में खनन भी प्रतिबंधित किए जाने पर जोर दिया है। स्थानीय अनूप सिंह नेगी के अनुसार रिपोर्ट जल्द से जल्द सार्वजनिक की जानी चाहिए साथ नदी क्षेत्र में खनन की स्वीकृति न देने की मांग उठाई है। अंदेशा जताया है की नदी क्षेत्र में खदान होने से भी गांव भूस्खलन की चपेट में आ सकता है। स्थानीय निर्मला देवी, रेखा नेगी, रेखा बोहरा, दीपा बोहरा, अनिल नेगी, दयाल सिंह, पूरन सिंह, फकीर सिंह, मोहन सिंह, कुबेर सिंह आदि ने भी मांग को जायज ठहरा खनन प्रतिबंधित करने तथा गांव बचाने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। जिला खनन अधिकारी ने बताया की भूगर्भीय रिपोर्ट मिलने के बाद ही धंसाव के असल कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेंगी।

error: Content is protected !!