🔳 उपचार के इंतजार में पशुपालक की दुधारु गाय ने तोड़ दिया दम
🔳 जिम्मेदारों की अनदेखी पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
🔳 पशुपालक को उचित मुआवजा दिए जाने की उठाई मांग
🔳 जिनोली गांव स्थित केंद्र में कर्मचारी की तैनाती पर भी दिया जोर
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

पहाड़ में गांवो के लोग खुद के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को तो तरस ही रहे हैं अब पशुओं के उपचार को भी ग्रामीण परेशानियों का सामना करने को मजबूर हैं। बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर जिनोली गांव के पशुपालक की दुधारु गाय ने उपचार के इंतजार में दम तोड़ दिया। पशुपालक व ग्रामीणों ने आरोप लगाया की हेल्पलाइन 1962 व सिमलखा स्थित पशु अस्पताल में सूचना देने के बाद गौवंशीय पशु के उपचार को कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी नहीं पहुंचा। उपचार के अभाव में आखिरकार दुधारु गाय ने दम तोड़ दिया।
बेतालघाट के सूदूर जिनोली गांव के पशुपालक धन सिंह नेगी बीते दिनों भतरौजखान क्षेत्र से करीब 28 हजार रुपये की दुधारु गाय खरीदकर लाए। पिकअप वाहन में लाते समय गांव के नजदीक ही गाय का एक पैर फैक्चर हो गया। पशुपालक ने ग्रामीणों की मदद से रोड पर ही गाय के रहने की व्यवस्था बनाकर उपचार के लिए सिमलखा स्थित पशु चिकित्सा केंद्र में संपर्क साधा। धन सिंह नेगी ने आरोप लगाया की चिकित्सक ने होने का जवाब मिलने पर उन्होंने हेल्पलाइन 1962 में गुहार लगाई बावजूद सकारात्मक जवाब नहीं मिला। हेल्पलाइन सेवा से महज जल्द पहुंचने का भरोसा ही दिलाया गया। बुधवार को उपचार के अभाव में गाय ने दम तोड़ दिया। पशुपालक धन सिंह ने पशुपालन विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगा कहा की यदि गाय को उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती। स्थानीय भूपाल सिंह व अन्य ग्रामीणों ने भी पशुपालन विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगा गहरी नाराजगी जताई। कहा की गांव में पशु केंद्र के लिए जमीन भी दान में देने के बावजूद केंद्र विरान पड़ा है जिसका रत्तीभर लाभ पशुपालकों को नहीं मिल रहा। ग्रामीणों ने पशुपालक को मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है। सिमलखा पशु चिकित्सालय के प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी आयुष सिंह के अनुसार जिनोली स्थित केंद्र में कर्मचारी की तैनाती को उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा। सिमलखा में कर्मचारी फिल्ड में होंगे। महज एक फार्मासिस्ट अस्पताल में हैं। चिकित्सक हल्द्वानी अटैच है। हेल्पलाइन व ग्रामीणों की बीच कम्युनिकेशन गैप रहा है।

error: Content is protected !!