🔳 भुजान – बर्धो मोटर मार्ग के लिए मिली है 10.28 करोड़ रुपये की स्वीकृति
🔳 लंबे समय से मोटर मार्ग झेल रहा था बदहाली का दंश
🔳 ग्रामीणों ने बजट की वित्तीय स्वीकृति पर मुख्यमंत्री , सांसद व विधायक का जताया आभार
🔳 दर्जनों गांवों के सैकड़ों परिवारों को मिल सकेगा लाभ
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर के सुधारीकरण को 10.28 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति पर ग्रामीणों ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त कर मिष्ठान वितरित किया। उम्मीद जताई की लंबे समय से बदहाल स्थिति में पड़े मोटर मार्ग पर अब तमाम गांवों के लोगों को सुगम आवाजाही का लाभ मिल सकेगा।
बुधवार को बेतालघाट ब्लॉक के बर्धो क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग के लिए बजट की वित्तीय स्वीकृति पर खुशी व्यक्त की गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने कहा की महत्वपूर्ण सड़क से दर्जनों गांवों के लोगों के साथ ही ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट के अधिकारी कर्मचारी आवाजाही करते हैं। लंबे समय से मोटर मार्ग खस्ताहाल पड़ा हुआ था। पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कैंची पहुंचने पर मोटर मार्ग की बदहाली से संबंधित ज्ञापन सौंपने व सांसद अजय भट्ट तथा विधायक सरिता आर्या की पहल पर मुख्यमंत्री ने मोटर मार्ग के लिए बजट को स्वीकृति दे गांवों के लोगों की पीड़ा को समझा है। कहा की अब निश्चित रुप से मोटर मार्ग पर आवाजाही सुगम हो सकेगी। वक्ताओं ने औद्योगिक घाटी के रुप में विकसित हो रहे क्षेत्र में भारी भरकम वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्माण पर जोर दिया ताकी गांव की मुख्य सड़क सुरक्षित रह सके। ग्रामीणों ने बजट की वित्तीय स्वीकृति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट व विधायक सरिता आर्या का आभार व्यक्त कर मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान तल्ला बर्धो नरेंद्र पाल सिंह, प्रधान मल्ला बर्धो आशा देवी, रमेश मेहरा, चंदन सिंह, संजय बिष्ट, हरीश मेहरा, भरत मेहरा, बचे सिंह, दीवान सिंह, भरत, हेम, राजू, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र बोहरा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!