🔳 तहसील सभागार में हुई विशेष गहन पुर्ननिरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक
🔳 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने अहम बिंदुओं पर दी जानकारी
🔳 रोजाना की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी दिए निर्देश
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

श्री कैंची धाम तहसील सभागार में विशेष गहन पुर्ननिरीक्षण (एसआइआर) की समीक्षा बैठक में बीएलओ व सुपरवाइजर्स को शत प्रतिशत ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिए गए। सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नेहा टम्टा ने प्रतिदिन की रिपोर्ट भी मुख्यालय को उपलब्ध कराने को कहा।
तहसील सभागार में एसआइआर को लेकर हुई समीक्षा बैठक में तहसीलदार व सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नेहा टम्टा ने कई अहम जानकारियां दी। बताया की वर्ष 2003 की मतदाता सूची पर आधारित मतदाता पुर्नरीक्षण कार्य गतिमान है। बैठक में मौजूद सभी बीएलओ व सुपरवाइजर्स से तय समय पर पूरी गंभीरता के साथ कार्य पूरे करने को कहा। रोजाना की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकी समय समय पर समीक्षा की जा सके। कोताही कतई बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक मोहम्मद शकील, रवि पांडे, हेमंत खाती, दिलीप सिंह, दिग्विजय सिंह बोहरा, प्रमोद कुमार, प्रेमा खाती, माया आर्या, गीता गोस्वामी, प्रेमा जलाल, ललिता पांडे समेत सभी बीएलओ मौजूद रहे।

error: Content is protected !!