🔳 स्पेलिंग जिनियस में सकदीना के कृष्णा नैनवाल ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
🔳 विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
🔳 प्रतियोगिता में चालीस विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

विकासखंड बेतालघाट के सिमलखा संकुल के तहत दर्जनभर से अधिक विद्यालयों के चालीस विद्यार्थियों के बीच मैथ विज़ार्ड व स्पेलिंग जिनियस प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिमलखा में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ संकुल समन्वयक चंद्रशेखर सिंह ने किया। संकुल समन्वयक ने विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। विभिन्न आयु वर्ग में हुई मैथ विज़ार्ड व स्पेलिंग जिनियस प्रतियोगिता में सिमलखा संकुल से जुड़े एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के चालीस विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। मैथ विज़ार्ड में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बजेडी की ईशा बिष्ट विजेता बनी जबकि राजकीय प्राथमिक विद्यालय सकदीना के कृष्णा नैनवाल दूसरे तथा पांगकटारा के प्रशांत सती तीसरे स्थान पर रहे। स्पेलिंग जिनियस प्रतियोगिता में सकदीना के कृष्णा नैनवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया। बजेडी की ईशा दूसरे तथा बसगांव की गायत्री बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान तारा सिंह नेगी, नवीन सिंह जलाल, अंबिका चौधरी, नसरीन, दयाकिशन आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!