🔳 कार्यकर्ताओं से किया एकजुटता से कार्य करने का आह्वान
🔳 केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार की अपील
🔳 नवनियुक्त मंडल प्रभारी का बेतालघाट में हुआ स्वागत
🔳 जरुरतमंदों को बच्चों के लिए बांटे गए गर्म कपड़े
[[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव गांव पहुंचाने का आह्वान किया गया। बेतालघाट मंडल की नवनियुक्त प्रभारी डा. प्रगति जैन ने संगठन की मजबूती को किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
मंगलवार को बेतालघाट मंडल की नवनियुक्त प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष डा. प्रगति जैन का भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक का शुभारंभ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मंडल प्रभारी ने सर्दियों से बचने को जरुरतमंदों को बच्चों के लिए गर्म कपड़े वितरित किए गए। कार्यकताओं को गीता की पुस्तकें वितरित की गई। नवनियुक्त मंडल प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को सूदूर गांवों के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा ने संगठन की मजबूती को किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष चंपा जलाल, जानकी लोहिया, रितु तिवारी, चित्रा जैडा, मीना आर्या, दीपा कनवाल, कंचन साह, आंनद रावत, महेंद्र जैडा, बहादुर जलाल, कैलाश पंत, जगदीश नाथ, हरीश पांडे, पनी राम समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




