🔳 राजकीय शिक्षक संघ बेतालघाट ने बीइओ को भेजा शिकायती पत्र
🔳 मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की उठाई मांग
🔳 मामले के सामने आने से शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
🔳 पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट से जुड़ा है मामला
🔳 पूर्व में वित्तिय अनियमितता का मामला भी पकड़ चुका है तूल
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट का विवादों से नाता खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। पूर्व में वित्तिय अनियमितता को लेकर सवालों के घेरे में आने के बाद अब राजकीय शिक्षक संघ ने पूर्व प्रधानाचार्य पर तीन शिक्षकों की गोपनीय आख्या खराब करने का आरोप लगा मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।
पीएम श्री धनियाकोट में वित्तीय अनियमताओं की जांच का अभी खुलासा भी नहीं हो सका था की अब एक और विवाद सामने आ गया है। इस बार मामला विद्यालय के शिक्षकों से ही जुड़ा है। खास बात यह है की इस बार राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक ईकाई के मामले को उठाने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक ईकाई के अध्यक्ष दिनेश सिंह रावत व ब्लॉक मंत्री राजेश बेलवाल के हस्ताक्षरयुक्त पत्र के माध्यम से बीइओ को भेजें गए पत्र में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने पत्र के माध्यम से बताया है की पीएमश्री विद्यालय में तैनात तीन शिक्षकों की वार्षिक आख्या एजुकेशनल पोर्टल में देखने के बाद प्रतित होता है की पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर तथा जानबूझकर तीनों की वार्षिक आख्या खराब की गई है।आख्या में किया गया अंकन, वर्षभर किए गए कार्य, परीक्षाफल, कर्तव्यनिष्ठ सहभागिता के अनुकूल प्रतीत नहीं होती। गोपनीय आख्या के अंकन में नियमानुसार एक पारदर्शी व पूर्वाग्रह से रहित न्यायपूर्ण तथा निष्पक्ष प्रक्रिया की उम्मीद की जाती है जिससे शिक्षक अपने कार्य तथा प्रदर्शन की सही जानकारी प्राप्त कर कार्य में सुधार कर सकें। पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर गोपनीय आख्या शिक्षकों के मनोबल पर विपरित प्रभाव डालती है। आरोप लगाया गया है कि पूर्व प्रधानाचार्य ने पद में रहकर अपने अधिकारों का गलत प्रयोग कर तीन शिक्षकों की वार्षिक आख्या खराब की है। संगठन पदाधिकारी ने बीइओ से मामले में कार्रवाई किए जाने तथा गोपनीय आख्या की पुनः समीक्षा करवाने तथा विभागीय कार्यों का सही आंकलन कर न्यायोचित ग्रेड देने की मांग उठाई है। उपशिक्षा अधिकारी राशि बुधलाकोटी के अनुसार संगठन का पत्र मिल चुका है। मामले में जांच की जा रही है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी।




