🔳 आवाजाही कर रहे लोगों ने भागकर बचाई जान
🔳 बाजार में खड़ी कार की शीशा हुआ क्षतिग्रस्त
🔳 पेड़ के धराशाही होने से आवाजाही भी हुई ठप
🔳 स्थानीय लोगों ने बामुश्किल पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट मुख्य बाजार क्षेत्र में नीम का वर्षों पुराने पेड़ के एकाएक धराशाई होने से अफरातफरी मच गई। बाजार में आवाजाही करने वाले लोग बाल बाल बचे। गनीमत रही की बड़ी अनहोनी टल गई। विशालकाय पेड़ के गिरने से बाजार में खड़ी कार का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय युवाओं ने पेड़ की टहनियों को काटकर बाजार में यातायात सुचारु करवाया।
रविवार को बाजार क्षेत्र में डाकघर के समीप नीम का विशालकाय पेड़ धराशाई होने से हड़कंप मच गया। पेड़ का एक हिस्सा समीप ही खड़ी कार में लगने से शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदारों व बाजार में आवाजाही करने वाले लोगों ने इधर उधर भागकर जान बचाई। पेड़ के गिरने से बाजार में यातायात भी ठप हो गया। काफि देर तक पेड़ के रोड के बीचोंबीच गिरे होने से जाम की स्थिति बनी रही। दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई। जिम्मेदारों के न पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने ही पेड़ को हटाने को अभियान शुरु किया। स्थानीय कुलवंत सिंह जलाल, नितिन आर्या, सुरेश बलौदी, तारा भंडारी, दिनेश लोहनी, प्रकाश गोस्वामी, हीरा सिंह दरमाल ने कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल पेड़ को बाजार से हटवाया तब जाकर बामुश्किल यातायात सुचारु हो सका।

error: Content is protected !!