🔳 सौ से अधिक किसानों को योजना से मिलता है लाभ
🔳 महत्वपूर्ण योजना पर संकट गहराने से किसान चिंतित
🔳 मोटर मार्ग पर भी आवाजाही हुई खतरनाक
🔳 ग्रामीणों ने उठाई सिंचाई योजना को बचाने व मोटर मार्ग से खतरा टालने की मांग
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के तमाम गांवों को जोड़ने वाले जौरासी गौड़ा मोटर मार्ग पर धंसाव बढ़ने से सौ से अधिक किसानों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराने वाली महत्वपूर्ण पंपिंग सिंचाई योजना का पंप खतरे की जद में आ गया है‌। ग्रामीणों ने योजना को बचाने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। वहीं सड़क को दुरुस्त किए जाने पर भी जोर दिया है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले जौरासी – गौड़ा मोटर मार्ग के बरसात में जगह जगह भू-धंसाव से आवाजाही खतरनाक हो गई है। गांवों के लोग जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हो गए हैं। लंबे समय बाद भी मोटर मार्ग की सुध न लिए जाने से दुर्घटना का जोखिम बढ़ता ही जा रहा है। धंसाव बढ़ने व मोटर मार्ग के ध्वस्त होने से गांव के सौ से अधिक किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण जौरासी पंपिंग सिंचाई योजना भी खतरे की जद में आ गई है। योजना के पंप के ठिक नीचे मोटर मार्ग का एक हिस्सा ध्वस्त पड़ा है ऐसे में लगातार खतरा बढ़ने का अंदेशा बढ़ता ही जा रहा है। महत्वपूर्ण योजना पर खतरा मंडराने से गांव के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरा गई है। स्थानीय तारा सिंह, हरीश महरा, खीम सिंह, नवीन महरा के अनुसार यदि समय रहते पंप के नीचे बढ़ रहे धंसाव को रोकने को ठोस उपाय नहीं किए गए तो महत्वपूर्ण योजना का पंप को नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग की हालत में सुधार कर खतरा टालने की मांग उठाई है। हिमांशु महरा, रुप सिंह नेगी, सगत सिंह, भुवनेश्वर सिंह, पानी सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह, नंदन सिंह आदि ग्रामीणों ने मामले की अनदेखी न किए जाने पर जोर दिया है।

error: Content is protected !!