🔳 जीजीआइसी बेतालघाट में हुई दो दिवसीय कार्यशाला
🔳 छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों से सीखी बारिकियां
🔳 विशेषज्ञों ने सामाजिक विज्ञान के कठिन शीर्षक रोचक ढंग से समझाएं
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में दो दिवसीय सामाजिक विज्ञान गतिविधि आधारित कार्यशाला में छात्राओं को विभिन्न विषयों पर गतिविधियों के माध्यम से कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। विशेषज्ञों ने शिक्षकों को भी रुचिकर ढंग से अध्ययन की कठिन अवधारणाओं को रोचक बनाने के तौर तरीके बताए।
शनिवार को विद्यालय परिसर में हुए का शुभारंभ बीडीओ पंकज जोशी व उपशिक्षा अधिकारी राशी बुधलाकोटी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीडीओ ने शिक्षिकाओं व छात्राओं से कार्यशाला का लाभ उठाने का आह्वान किया। उपशिक्षा अधिकारी ने कहा की कार्यशाला से मिली जानकारी से शिक्षिकाओं को छात्राओं को दक्ष करने में आसानी होगी। डाइट भीमताल के प्रवक्ता संजय गुर्रानी ने छात्राओं को सामाजिक विज्ञान के कठिन शीर्षक रोचक ढंग से समझाएं। कार्यशाला के दौरान छात्राओं ने हैंगिंग ग्लोब, सौरमंडल के कार्ड बोर्ड तथा पृथ्वी की गतियों को कार्ड बोर्ड बनाकर रोचक तरीके से समझा। कार्यक्रम का संचालन पूजा नेगी ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य भारती आर्या, धीरेन्द्र चौहान, पूजा जोशी, सुनीता जोशी, प्रेम लता पंत, रेखा गढ़िया, भारती भट्ट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!