🔳 बेतालघाट में हुई गोष्ठी में किया गया आह्वान
🔳 विद्यार्थियों को दी गई आंतरिक शिकायत समिति से जुड़ी जानकारियां
🔳 आइसीसी सेल सदस्य, दायित्व व यौन उत्पीड़न की परिभाषा पर विद्यार्थियों को किया गया जागरुक किया
🔳 किसी भी शिकायत को समिति के सामने रखने की अपील
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग व आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में हुई गोष्ठी में विद्यार्थियों को किसी भी तरह की शिकायत आंतरिक शिकायत समिति सदस्यों के समक्ष रखने का आह्वान किया गया। महाविद्यालय में गठित आइसीसी सेल के सदस्यों, दायित्व व यौन उत्पीड़न की परिभाषा आदि पर जानकारी दे जागरुक किया गया।
शनिवार को महाविद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने की। प्राचार्य ने कहा कि समाज को सुचारु रूप से चलाने के लिए दो व्यवस्थाएं आवश्यक हैं पहली संस्कार और दूसरी शासन व्यवस्था। समाज में कई बार संस्कार व्यवस्था प्रभावी न हो पाने के कारण शासन व्यवस्था को सुदृढ़ होना पड़ता है। बताया कि सुरक्षित कार्यस्थल हर महिला का अधिकार है और साथ ही प्रत्येक संस्था की यह ज़िम्मेदारी है कि उनको ये अधिकार प्रदान किया जाए। मातृशक्ति को सशक्त बनाना समाज के आधारभूत ढांचे के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने महाविद्यालय में गठित आंतरिक शिकायत समिति के बारे में बताया। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी को आंतरिक शिकायत समिति सदस्यों के समक्ष रखने रखने को छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। समाजशास्त्र विभाग के प्रभारी डा. इप्सिता सिंह ने पाश्च एक्ट 2013 व विशाखा गाइडलाइन पर चर्चा की। आइसीसी सेल की संयोजक डा. जंयती दीक्षित ने महाविद्यालय में गठित सेल उनके सदस्य, दायित्व व यौन उत्पीड़न की परिभाषा आदि पर छात्र छात्राओं को जागरुक किया। कार्यक्रम का सफल डा. दीपक ने किया साथ ही पंचशील सिद्धांत पर भी चर्चा की।




