🔳 जीजीआइसी बेतालघाट में हुई व्यवसायिक कौशल प्रतियोगिता
🔳 छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी कर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
🔳 विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
🔳 सामाजिक अध्ययन गतिविधी आधारित कार्यशाला का भी हुआ श्रीगणेश
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में समग्र शिक्षा अभियान के तहत व्यवसायिक शिक्षा कौशल प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मेहंदी प्रतियोगिता में निधी ने शानदार प्रस्तुति से पहला स्थान प्राप्त किया। मेकअप, हेयर। स्टाइल व माडल में भी विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय में दो दिवसीय सामाजिक अध्ययन गतिविधी आधारित कार्यशाला का भी श्रीगणेश हुआ।
शुक्रवार को विद्यालय परिसर में उप-शिक्षा अधिकारी राशी बुधलाकोटी, प्रधानाचार्य भारती आर्या व एसएमसी अध्यक्ष जीवंती देवी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर व्यवसायिक शिक्षा कौशल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उपशिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी साझा की। बताया की प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को व्यवसायिक शिक्षा की जानकारी दे दक्ष बनाया जाना है। प्रधानाचार्य ने छात्राओं से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक नीतू की देखरेख में हुई मेहंदी प्रतियोगिता में निधी व हेयर स्टाइल में रेखा विजेता बनी। मेकअप में साक्षी ने बाजी मारी जबकि माडल में हिमानी ने जीत दर्ज की। विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया। संचालन पूजा नेगी ने किया। इस दौरान रेखा गढिया, शिखा, भारती भट्ट, पलविंदर कौर, संतोष, प्रेमलता, सुमन, रेखा, आदि मौजूद रहे। दूसरे सत्र में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान भीमताल के तत्वावधान में दो दिवसीय सामाजिक अध्ययन गतिविधी आधारित कार्यशाला शुरु हुई। वक्ताओं ने सामाजिक अध्ययन की कठिन अवधारणाओं को गतिविधियों के आधार पर समूह क्रियाकलापों से रोचक तरीके से समझने का आह्वान किया। उपशिक्षा अधिकारी राशी बुधलाकोटी ने छात्रों को पूर्ण मनोयोग से क्रियाकलापों में प्रतिभाग करने को प्रेरित किया। इस दौरान प्रेमलता पंत, संतोष अधिकारी, पूजा जोशी, मनीष जोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!