🔳 अंडर 14 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया दमदार प्रदर्शन
🔳 राजस्थान में 19 से 23 जनवरी तक होगी क्रिकेट प्रतियोगिता
🔳 तीनों उदयीमान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर लोगों ने व्यक्त की खुशी
🔳 जनपद की टीम ने भी पाया तीसरा स्थान
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में हुई राज्य स्तरीय किक्रेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर जनपद के तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तीनों खिलाडी सीकर, राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय किक्रेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। तीनों खिलाड़ियों के चयन पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने खिलाड़ियों व टीम प्रबंधन को बधाई दी है।
अंडर 14 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रामगढ़ ब्लॉक के जीआइसी ल्वेशाल अंशु कुमार, जीआइसी लालकुआं के नितिन भाटी तथा जीआइसी जस्सागांजा, रामनगर के रवि चौहान ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तरीय किक्रेट प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की कर ली है। तीनों खिलाड़ियों ने नैनीताल जनपद की टीम से खेलते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जनपद की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया है। तीनों उदयीमान खिलाडी अब राजस्थान के सीकर में 19 से 23 जनवरी तक होने वाली चार दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। टीम मैनेजर मनीष त्रिपाठी, कोच राजनारायण धामी के अनुसार तीनों खिलाड़ियों ने गेंदबाजी व बल्लेबाजी के साथ ही बेहतर क्षेत्ररक्षण के दम पर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। तीनों खिलाड़ियों के चयन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जयसवाल, खेल समन्वयक संजय वर्मा, राहुल पंवार, मनीष पंवार समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों व पंचायत प्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त कर खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।




