🔳 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में हुए विभिन्न कार्यक्रम
🔳 ड्रग्स निवारण विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में नेहा बनी विजेता
🔳 विशेष स्वास्थ्य शिविर में की गई विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच
🔳 कैरियर विकास कार्यक्रम के तहत भी कई अहम जानकारियां की गई साझा
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में लगे विशेष स्वास्थ्य शिविर में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाईयां वितरित की गई। विद्यार्थियों को विभिन्न बिमारियों से बचाव के तौर तरीके बताए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
शुक्रवार को विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत ने किया। पीएचसी ताड़ीखेत के तत्वावधान में लगे शिविर में छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच कर दवाईयां बांटी गई। डा. देव उप्रेती को कई अहम जानकारियां दी। ड्रग्स निवारण विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में नेहा नेगी विजेता बनी तथा निशा मेर दूसरे व निधी मेहरा तीसरे स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में निधी मेहरा पहले, काजल नेगी दूसरे तथा मोनिका नैनवाल तीसरे स्थान पर रही। दूसरे चरण में हुए कार्यक्रम में कृषि अनुसंधान केंद्र मझेडा के वैज्ञानिक प्रो. डा. उमेश लोहनी ने 11वीं व बारहवीं के विद्यार्थियों को कैरियर विकास के तहत कई अहम जानकारियां दी। तीसरे चरण में कौशल विकास कार्यक्रम के तहत छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्टार ग्लोबल एजेंसी अल्मोड़ा के प्रशिक्षकों ने जूट बैग निर्माण की बारिकियां सिखाई। इस दौरान ललित मोहन जोशी, ऐश्वर्या, डा. रेनू उपाध्याय, अजीत सिंह, भूपेंद्र, दीपा, शकील सिद्दीकी, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।




