🔳 आग बुझाने दौड़े ग्रामीण पर नहीं मिली सफलता
🔳 बेतालघाट के गैरखाल क्षेत्र की घटना
🔳 नजदीक खड़ी दो कार चपेट में आने से बाल बाल बची
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के गैरखाल क्षेत्र में मोटर मार्ग पर खड़ी स्कूटी धूं-धूं कर जल उठी। एकाएक हुई घटना से हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे पर तब तक स्कूटी जलकर राख हो चुकी थी। शुक्रवार को गैरखाल क्षेत्र में विद्यालय के नजदीक खड़ी स्थानीय व्यक्ति की स्कूटी में एकाएक आग धधक उठी। धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। आग के विकराल रुप लेने से ग्रामीणों को पीछे हटना पड़ा। स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही की समीप खड़े दो अन्य कार चपेट में आने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि एक कार में मामूली रुप से नुकसान पहुंचा है।




