🔳 जान जोखिम में डाल दुकानों में पहुंचना मजबूरी
🔳 एनएच प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा भुगत रहे ग्राहक
🔳 नाली के उपर अस्थाई ढंग से लगे लोहे के जाल बने मुसीबत
🔳 कई लोग गिरकर भी हो चुके चोटील, आवाजाही भी हुई खतरनाक
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना बाजार में खरीददारी को पहुंचने वाले लोग जान जोखिम में डाल दुकानों में खरीददारी को पहुंच रहे है। एनएच प्रशासन की अनदेखी से लगातार खतरा बढ़ता ही जा रहा है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बाजार में सुरक्षित आवाजाही को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।
हाईवे पर स्थित खैरना बाजार पर आसपास के दो दर्जन से भी अधिक गांवों के लोग निर्भर है। गांवों से रोजाना लोग खरीददारी को बाजार पहुंचते हैं पर बाजार के हालात खरीददारों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। बाजार क्षेत्र में बरसाती नाली के उपर अस्थाई तौर पर लगाए गए लोहे के जाल बड़ी घटना की ओर इशारा कर रहे हैं। बाजार पहुंचते वाले लोग जान हथेली पर रख दुकानों में खरीदारी को पहुंच रहे हैं वहीं आवाजाही भी खतरनाक बनी हुई है। व्यापार मंडल महिला ईकाई अध्यक्ष राधा गोस्वामी ने आरोप लगाया की बरसात के बाद से यही स्थिति बनी हुई है। कई लोग गिरकर चोटील भी हो चुके हैं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। स्कूली बच्चों की जिंदगी पर भी खतरा बढ़ता ही जा रहा है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट के अनुसार कई बार व्यवस्था में सुधार की मांग भी उठाई जा चुकी है पर एनएच विभाग अनदेखी पर आमादा है। बाजार में खरीदारी को पहुंचने वाले लोगों के लिए बाजार में आवाजाही परेशानी बन चुकी है। गजेंद्र सिंह नेगी, पुष्कर सिंह पनौरा, दीपक पांडे, बसंत गोस्वामी के अनुसार आवाजाही खतरनाक होने से कई ग्राहक दुकानों में आने से भी कतराने लगे हैं। क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष मनीष तिवारी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह गौणी, फिरोज अहमद, गोविंद सिंह नेगी, दीपक बिष्ट, मनोज बिष्ट, संजय सिंह आदि ने बाजार क्षेत्र में व्यवस्था दुरुस्त कर आवाजाही सुरक्षित किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।




