🔳 यातायात पुलिस की टीम ने चैकिंग अभियान के दौरान की कार्रवाई
🔳 स्पीडोमीटर से पकड़े तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने वाले चालक
🔳 प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने खैरना गरमपानी बाजार में चलाया अभियान
🔳 बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क करने वाले आठ चालकों पर हुई कार्रवाई
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने तथा बाजार क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से वाहनों को पार्क कर जाम लगाने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की टीम ने शिकंजा कस दिया है। यातायात पुलिस की टीम ने नियमों के उल्लघंन पर ताबड़तोड़ चालान कर जुर्माना लगाया जबकि प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने खैरना गरमपानी बाजार में गलत ढंग से वाहन खड़े करने वाले आठ वाहन चालकों पर कार्रवाई की‌। एकाएक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
शुक्रवार को यातायात पुलिस के निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट ने टीम के साथ हाईवे पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। इंटरसेप्टर वाहन में लगे स्पीडोमीटर से तेज रफ्तार वाहन दौड़ा रहे 21 वाहन चालकों के चालान किए गए जबकि चार अन्य वाहन चालकों पर भी नियमों के उल्लघंन पर कार्रवाई की गई। बगैर लाइसेंस, अधूरे कागजात तथा प्राइवेट वाहन के वाणिज्य इस्तेमाल करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर ट्रैक्टर स्वामी पर साढ़े सोलह हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस के सख्त रवैए से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। शाम को उपजिलाधिकारी मोनिका की अगुवाई में कोतवाल भवाली प्रकाश मेहरा, राजस्व उपनिरीक्षक मोहम्मद शकील व खैरना पुलिस की टीम ने खैरना गरमपानी बाजार क्षेत्र में गलत ढंग से वाहन पार्क कर हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा करने वाले आठ वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर चालान किए। सख्त हिदायत भी दी की यदि भविष्य में वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े मिले तो वाहन को सीज कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!